Tuesday 17 April 2018

अम्बेडकर जयंती




केन्द्रीय विद्यालय हनुमानगढ़ पुस्तकालय में “अम्बेडकर जयंती” के अवसर पर प्रार्थना सभा में  प्रश्नोतरी का आयोजन किया गया. इसके अंतर्गत दो समूह बनाये गए . प्रथम समूह कक्षा 3 – 5 और  दूसरा समूह कक्षा 6 – 8 तक.
प्रश्न निम्नलिखित प्रकार से थे :-
कक्षा 3 – 5 के लिए प्रश्न/ उत्तर इस प्रकार से थे :
1 राष्ट्र ध्वज की पहली पट्टी का रंग क्या होता हैं ?– केसरी.
2 राष्ट्र ध्वज में जो चक्र हैं उसमे कितनी तिलियाँ होती हैं ?  - 24 .
3 “करो या मरो” का नारा किसने दिया ?  – महात्मा गाँधी .
4 भारत सरकार का ध्येय वाक्य क्या हैं ?  - सत्य मेव जयते .
5 बी. आर. आंबेडकर का जन्म कहाँ हुआ ? – मध्य प्रदेश  (महूँ) .
6 बी. आर. आंबेडकर का पूरा नाम क्या हैं ? – भीमराव रामजी आंबेडकर .
7 तिरंगे झंडे के बीच बनी सफ़ेद पट्टी के बीच में बने चक्र को क्या कहते हैं ? – अशोक चक्र .
8 राष्ट्रपति भवन कहाँ स्थित हैं ?-  दिल्ली .
कक्षा 6 – 8 के लिए प्रश्न / उत्तर इस प्रकार से थे :
1 भारतीय संविधान के अनुसार भारत के नागरिक कितने वर्ष की आयु में अपने मत (वोट) का प्रयोग कर सकते हैं ? – 18 वर्ष .
2 भारतीय संविधान कब लागु किया गया ? – 26 जनवरी 1950 .
3 भारतीय संविधान का जनक किसे कहा जाता हैं ? – बी. आर . आंबेडकर .
4 आंबेडकर जी के पिता का क्या नाम हैं ? – रामजी सकपाल आंबेडकर  .
5 आंबेडकर को १९४७ में आजादी के बाद भारत सरकार का कौन सा मंत्री बनाया गया ? – विधि मंत्री .
6 डॉ. आंबेडकर का जन्म कब हुआ ? – 14 अप्रेल 1891 .
7 स्वदेश लौटकर डॉ. आंबेडकर किन सेवाओं से जुड़े ? – बड़ोदा की प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े.    
8 “भारत एक खोज” पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई ? – पंडित जवाहर लाल नेहरु .
इसके अलावा कुछ और भी पुस्तकालय क्रियाकलाप कराये गए :
1        1     कक्षा छठी के लिए अम्बेडकर जी का जीवन परिचय .
2        2    कक्षा सातवी से आठवी के लिए निबंध (स्वतंत्रता संग्राम और भारतीय संविधान के निर्माण में डॉ बी. आर. आंबेडकर की भुमिका).





No comments:

Post a Comment